उद्देश्य
सभी व्यक्तिगत जरूरतों हेतु किन्तु सट्टा, रियल एस्टेट, पूंजी बाजार गतिविधियों या कानून द्वारा निषिद्ध किसी भी गतिविधि के लिए नहीं।
लक्ष्य समूह
- वेतनभोगी व्यक्ति
- पेशेवर एवं स्वरोजगार व्यक्ति
पात्रता
न्यूनतम आयु- 21 वर्ष.
ए. सावधि ऋण:
ऋण की अवधि के समाप्त होने पर अधिकतम आयु 75 वर्ष या वेतनभोगी कर्मचारियों हेतु सेवानिवृत्ति तक
बी.ओवर-ड्राफ्ट सीमा:
(केवल मौजूदा सीमा की घटती शेष राशि के साथ समीक्षा/नवीनीकरण)
आय:
न्यूनतम सकल वार्षिक आय 12.00 लाख रुपये होनी चाहिए
ऋण सुविधा का प्रकार:
केवल सावधि ऋण
कोई नई ओवरड्राफ्ट सुविधा नहीं दी जाएगी, केवल घटती शेष राशि के साथ मौजूदा खाते की समीक्षा/ नवीनीकरण अनुमत है.
ब्याज दर: आरबीएलआर+सीआरपी सीआईसी स्कोर के अनुसार 9.50% से 12.75% तक
अधिकतम अवधि
- सावधि ऋण– 180 माह
- ओवर ड्राफ़्ट – 120 माह (केवल घटती शेष राशि के साथ)
वित्त की मात्रा: न्यूनतम ₹5 लाख ; अधिकतम ₹750 लाख
मेट्रो और शहरी शाखाओं में स्थित संपत्ति
गोवा राज्य में अर्ध शहरी शाखाओं में स्थित संपत्ति
प्रतिभूति:
- महानगर/शहरी/अर्धशहरी केंद्रों (केवल गोवा राज्य) में स्थित गैर-भारग्रस्त और स्वयं-कब्जे वाली आवासीय संपत्ति का साम्यिक बंधक/पंजीकृत बंधक, जहां स्वत्व विलेख को कृषि के अतिरिक्त ऐसे अन्य प्रयोजनों हेतु बंधक रखा जा सकता है, जो मुख्य उधारकर्ता के स्वामित्व और कब्जे में हो या स्वयं-कब्जे में हो.
- कृषि भूमि/रिक्त प्लॉट/वाणिज्यिक/औद्योगिक संपत्ति स्वीकार्य नहीं है.
- केवल जीवनसाथी की संपत्ति को ही संपार्श्विक के रूप में स्वीकार किया जा सकता है, बशर्ते जीवनसाथी सह-उधारकर्ता हो
- संपत्ति, उत्तराधिकार, उपहार विलेख या विभाजन विलेख द्वारा प्राप्त नहीं होनी चाहिए.
आवश्यक न्यूनतम सीआईसी
सीआईसी |
वेतनभोगी |
पेशेवर और स्वरोजगार |
सिबिल/ इक्विफैक्स |
725 या -1 |
750 |
सीआरआईएफ |
725 या -1 |
750 |
एक्सपेरियन |
716 या -1 |
731 |
प्रसंस्करण शुल्क:
सावधि ऋण हेतु: स्वीकृत ऋण राशि का 1.00% + जीएसटी, अधिकतम रु.0.50 लाख.
ओवर ड्राफ़्ट हेतु (केवल नवीनीकरण): 0.50% + जीएसटी, अधिकतम रु.5000/-
दस्तावेज़ीकरण शुल्क:
₹50 लाख तक के ऋण के लिए – ₹2500
₹50.00 लाख से अधिक के ऋण के लिए – ₹5000
* शर्तों और परिवर्तनों के अधीन। अधिक जानकारी एवं अपडेट के लिए कृपया हमारी निकटतम शाखा से संपर्क करें।